चंबा में HRTC की बस पलटी, दो की मौत, कई घायल
हिमटाइम्स, चंबा।। एचआरटीसी की एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे भरमौर के नैनीखड्ड के पास हुआ है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस धर्मशाला से भरमौर जा रही थी। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। जैसे ही नैनीखड्ड के पास पहुंची कि बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल भी बताए जा रहे हैं जिन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है। चार गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को टांडा अस्पताल रैफर कर दिया गया है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच चल रही है।






![मंडी जिला के थलौट में बड़ा हादसा, एक छात्र की मौत, सात घायल IMG_20200106_200109[1]](https://i0.wp.com/hi.himtimes.com/wp-content/uploads/sites/2/2020/01/IMG_20200106_2001091.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)

