हिमाचल कांग्रेस की नई टीम का गठन, 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

211

कांग्रेस हाइकमान ने आखिरकार डेढ़ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार कर दिया। शनिवार देर रात को एआईसीसी के सचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी घोषणा की।

हिमाचल कांग्रेस की नई टीम का गठन,

जिसके बाद हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने संगठन की मजबूती के लिए नव नियुक्त दो महासचिवों और एक उपाध्यक्ष को अहम जिम्मेदारियां भी सौंप दी है।

रविवार को की गई तीन अहम नियुक्तियों में विनोद जिंटा को महासचिव (संगठन) बनाया गया है। जबकि अमित नंदा को उपाध्यक्ष (प्रशासनिक) और हरि कृष्ण हिमराल को अग्रणी संगठनों का महासचिव नियुक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नेताओं की नियुक्ति उनके समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए की है।

पार्टी ने उम्मीद जताई है कि ये सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए प्रदेश भर में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करेंगे। इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इससे पहले शनिवार देर रात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तार की घोषणा की है। इसके तहत हाईकमान ने पीसीसी में 12 उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों समेत एक कोषाध्यक्ष की तैनाती की है।

वहीं हाईकमान ने हिमाचल कांग्रेस कमेटी की एग्जीक्यूटिव और डिस्पलेनरी कमेटी की घोषणा भी कर दी है। जिसमें कुलदीप राठौर को अनुशासन समिति का चेयरमैन बनाया गया है।

एआईसीसी के अध्यक्ष की मंजूरी मिलने के उपरांत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इनकी विधिवत घोषणा की है। एआईसीसी महासचिव ने कहा गया है कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कार्यकारी समिति में ये नेता शामिल
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, आशा कुमारी, कर्नल धनीराम शांडिल, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, चंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी,

रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा, रामलाल ठाकुर, गंगूराम मुसाफिर और अनीता वर्मा को शामिल किया गया है।

इनके अलावा एआईसीसी के हिमाचल प्रभारी, प्रदेश के सभी विधायक, फ्रंटल संगठनों के प्रमुख और एससी, ओबीसी और आदिवासी कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष एग्जीक्यूटिव कमेटी में पदेन सदस्य होंगे।

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी भी गठित
हिमाचल की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में पार्टी के प्रदेश से जुड़े सभी नेताओं को शामिल किया गया है। कमेटी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर समेत कुलदीप सिंह राठौर,

कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, चंदर कुमार चौधरी, धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा, रामलाल ठाकुर, नंद लाल, आरएस बाली, भवानी सिंह पठानिया, केहर सिंह खाची और सुरेंद्र शर्मा। इसके अलावा जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गनाइजेशन) भी कमेटी का हिस्सा होंगे।

कमेटी में हिमाचल प्रभारी और हिमाचल से जुड़े एआईसीसी सचिवों को एक्स- ऑफिसियो सदस्य बनाया गया है।

कुलदीप राठौर होंगे अनुशासन समिति के चेयरमैन
एआईसीसी ने कुलदीप सिंह राठौर को हिमाचल कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति का चेयरमैन बनाया गया है। इनके साथ हर्षवर्धन चौहान, आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, बाबा हरदीप सिंह, नीरज नैय्यर, अनुराधा राणा और हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) कमेटी सदस्य होंगे।

जबकि एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी और हिमाचल से जुड़े एआईसीसी सचिवों को समिति का पदेन सदस्य नियुक्त किया है।

ये बने उपाध्यक्ष
पीसीसी में उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश चौधरी, नीरज भारती, बंबर ठाकुर, सतपाल रायजादा, रजनीश किमटा, परस राम, मोहिंदर चौहान, जीवन ठाकुर, करण सिंह पठानिया, अमित नंदा, चेत राम ठाकुर और चंद्र प्रभा नेगी को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि मदन चौधरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये होंगे पीसीसी महासचिव
एआईसीसी ने विनोद जिंटा, पवन ठाकुर, अनीता वर्मा, अमित भरमौरी, हरि कृष्ण हिमराल, सुरेंद्र मनकोटिया, यशपाल तनाइक, विकास ठाकुर, यशवंत खन्ना, रणजीत सिंह राणा, धर्मेंद्र धामी, मनमोहन कटोच, सुरेश नागटा, विवेक कुमार,

देवेंद्र जग्गी, महेंद्र स्टन, हरि चंद शर्मा, सत्यजीत नेगी, रमेश चौहान, ज्योति खन्ना, यदोपति ठाकुर, सोनिया चौहान, बलविंदर बबलू, रमेश ठाकुर, चंदर शेखर शर्मा, उपेंद्र कांत मिश्रा और दीपक शर्मा को महासचिव बनाया गया है।

Leave a Reply