हिमाचल प्रदेश की फिजाओं में इन दिनों गर्म हवाओं के रुख से हीट वेव जैसी स्थिती बनी हुई है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों सहित अब पहाड़ भी बुरी तरह से तपने लगे हैं। इस तपती गर्मी के बीच एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है।
राज्य के ऊना जिला में इन दिनों लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ऊना का अधिकत्तम तापमान 42.2 डिग्री तक रिकार्ड किया गया है।
मौसम विभाग शिमला द्वारा जारी पुर्वानुमानों के बीच हालांकि अब मौसम का रुख बदल गया है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के ढीले पड़ने से बारिश नहीं हो सकी है।
वहीं अभी 26 अप्रैल को भी राज्य में और अधिक गर्मी पडऩे के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।
27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल और एक मई को भी बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रो में बर्फबारी की संभावना जताई गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को राज्य के अधिक उंचाई वाले स्थानों सहित मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
28 से 30 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रो में मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश और उंचे क्षेत्रो में बर्फबारी की संभावनाएं व्यक्त की है।
राज्य में चंबा कांगडा कुल्लू मंडी और शिमला जिला में विभाग द्वारा 28 और 29 अप्रैल को तेज हवाओं के अलर्ट के साथ अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।
राज्य के कई प्रमुख शहरों में भी इन दिनों गर्मी का दौर जारी है। राज्य में अधिकत्तम तापमान की बात की जाए, तो ऊना के बाद सुंदरनगर में 36.0 डिग्री अधिकतम तापमान, कांगड़ा में 36.1, मंडी 35.1, मनाली 25.4, सोलन 33.4, नाहन 33.3, वहीं धर्मशाला 33 डिग्री सैल्यिस तापमान दर्ज किया गया है।