हिम टाइम्स – Him Times

पठानकोट-मंडी फोरलेन पर दो महीने से जंग खा रहा पुल का सरिया

पठानकोट-मंडी फोरलेन सड़क पर सुखद सफर के लिए लोगों को अभी कई साल इंतजार करना पड़ेगा। कछुआ गति चले काम से आए दिन लोगों को गड्ढों में हिचकोले खाते हुए धूल में सफर करना पड़ रहा है।

ऐसे में लोगों का रोष केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। दूसरी तरफ एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए है। लोगों का कहना है कि महीनों के काम को जानबूझ कर सालों तक पूरा नहीं किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश को फोरलेन का सपना दिखाकर केंद्र सरकार खुद सो गई है। इस बार बरसात में लोगों की दिक्कतें और भी बढ़ सकती है। दरंग में पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य लगभग दो महीनों से लटका हुआ है।

नवनिर्मित पुल के ऊपर सरिए को बिछाए हुए दो महीनों से ज्यादा का अरसा बीत चुका है और सरिया जंग लगने के कारण काला पड़ गया हैं। जिस धीमी गति से फोरलेन के पुलों तथा फ्लाइओवर का निर्माण कार्य चल रहा है

फोरलेन के निर्माण में यूपी के विशेषज्ञ इंजीनियर भी जुटे हुए हैं, जिसे देखकर रोज गुजरने वाले यात्री सोच रहे थे कि कोई नया कमाल इस फोरलेन पर देखने को मिलेगा पर धरातल पर तस्वीर उसके बिल्कुल विपरीत है।

फोरलेन के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य से इस बरसात भी मरीजों, यात्रियों, स्कूली छात्रों व कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। डेढ़ वर्ष का अरसा बीत जाने के बाद भी फ्लाइओवर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

धूल भरी आंधी में सफर
एनएचएआई के पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य के सुस्त व धीमी गति के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों तथा यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों को झेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हर रोज सफर करने वाले स्कूली छात्र धूल भरे मार्ग पर धूल फांकते हुए देरी से स्कूल पहुंच रहे हैं।

फोरलेन पर हर रोज घंटों जाम में फंस रहे लोग
फोरलेन के कछुआ गति चल रहे निर्माण कार्य से कर्मचारियों की भी ऐसी ही हालत है, जिन्हें सुबह शाम गड्ढों भरी सड़क पर हिचकोले खाते हुए घंटों जाम में फंसने के बाद गंतव्य पर पहुंचना पड़ रहा है।

चार पहिया वाहनों सहित दोपहिया वाहन चालकों की सिरदर्दी तथा मानसिक परेशानियां भी कम नहीं है, जिन्हें बारिश के समय गड्ढों में पानी भरा होने के कारण दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है।

डेडलाइन तक काम पूरा होने के आसार नहीं
पठानकोट-मंडी फोरलेन का निर्माण कार्य जिस गति से चल रहा है यह अपनी समयावधि के अंदर पूरा होना असंभव प्रतीत हो रहा है। अगर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा न किया गया, तो संबंधित विभाग के अधिकारियों पर गाज गिरना लगभग तय सा प्रतीत हो रहा है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने भी साफ और स्पष्ट शब्दों में कहा है कि फोरलेन की लेट लतीफी के लिए फोरलेन से संबंधित अधिकारी ही जिम्मेदार होंगे।

परौर से पद्धर फोरलेन
परौर से पद्धर (लगभग 60 किलोमीटर लंबा हिस्सा) पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे का हिस्सा है। वर्तमान में इस खंड के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा नई डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने का काम चल रहा है। सड़क को 2-लेन विथ पेव्ड शोल्डर (2L+PS) बनाने का प्रस्ताव है।

Exit mobile version