शिमला। रक्षाबंधन की तरह हिमाचल सरकार ने करवाचौथ पर महिलाओं के साथ पुरुषों को भी अवकाश दे दिया है। इसके तहत कल गुरुवार को महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी अवकाश रहेगा।
जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर 29 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी छुट्टी का लाभ मिलेगा। इस दिन प्रदेश के सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
