हिम टाइम्स – Him Times

गरीबों के लिए अपना सुखी परिवार योजना, 300 यूनिट बिजली फ्री, 645 पटवारियों की भर्ती

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रदेश के आधुनिकीकरण, शहरीकरण और युवाओं पर बड़ा जोर दिया गया है।

गरीबों के लिए अपना सुखी परिवार योजना, 300 यूनिट बिजली फ्री, 645 पटवारियों की भर्ती

इस बजट का सबसे बड़ा आकर्षण राज्य में तीन नए शहर बसाने की घोषणा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सोलन जिले के बद्दी स्थित सुल्तानपुर इलाके में चंडीगढ़ से सटे क्षेत्र में हिम चंडीगढ़ टाऊनशिप विकसित की जाएगी।

इसी तर्ज पर सिरमौर जिले में मोरनी हिल्स के समीप हिम पंचकूला टाऊनशिप बसाई जाएगी। इसके अलावा कांगड़ा के धौलाधार क्षेत्र में भी एक अत्याधुनिक टाऊनशिप स्थापित करने की योजना है।

ये तीनों टाऊनशिप लगभग 10-10 हजार बीघा भूमि पर विकसित की जाएंगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य बड़े शहरों पर बढ़ता दबाव कम करना और नए विकास केंद्र स्थापित कर प्रदेश में संतुलित आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती नए वित्तीय संसाधन जुटाने की होगी, ताकि आर्थिक दिक्कतों से पार पाया जा सके। आम जनता के लिए यह उम्मीदों का बजट होगा। साथ ही बरोजगारों की भी इस बजट पर सबसे ज्यादा नजर रहने वाली है।

बजट की घोषणाएं

Exit mobile version